Latest

इविवि: पहली बार शुरू हुई ऑनलाइन परीक्षा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहला अवसर है जब नियमित परीक्षा ऑनलाइन ली जा रही है। स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रशासन को भी इसके लिए अलग से तैयारी करनी पड़ रही है। इविवि एवं इसके संघटक कॉलेजों में स्नातक अंतिम वर्ष की ऑनलाइन परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं जबकि विधि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार, 15 सितंबर से प्रारंभ होंगी। इविवि प्रशासन ने वेबसाइट पर परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र पहले ही अपलोड कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षार्थियों को भले ही घर से परीक्षा देने की छूट है फिर भी प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से डाउनलोड करें। ऑनलाइन मोड में होने वाली परीक्षाएं दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न एक से शाम पांच बजे तक है। पहली पाली के प्रश्नपत्र सुबह 10 बजे और दूसरी पाली के प्रश्नपत्र अपराह्न एक बजे तक इविवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button