Latest

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज ‘गंगा उत्सव- अ रिवर फेस्टिवल’ तथा ‘इकोलॉजी डे’ के उपलक्ष्य में आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेट्स ने वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा गंगा स्वच्छता केक सम्बन्ध में एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष,पंकज जायसवाल ने की प्राचार्या डॉ0 रमा सिंह ने एन.सी.सी कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पारिस्थितिकी संशोधन के महत्व को बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 दीपशिखा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button