प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उप मुख्यमंत्री ने मनकामेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक, उपमुख्यमंत्री मनकामेश्वर मंदिर के ब्रह्मचारी श्री श्रीधरानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नाग पंचमी के पावन पर्व के अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के कीडगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान मनकामेश्वर जी का रुद्राभिषेक कर पूजन-अर्चन करते हुए प्रदेश वासियों के उत्तम स्वास्थ्य व कल्याण हेतु प्रार्थना की जहां पर 11 आचार्यों द्वारा पूजन कराया गया । जिसमें आचार्य रामचंद्र शुक्ल आचार्य विद्याकांत पांडे आचार्य तारकेश्वर द्विवेदी रविंद्र नाथ शुक्ल राधेश्याम अवस्थी संदीप तिवारी सुशील त्रिपाठी विजय द्विवेदी सुधाकर द्विवेदी दिलीप शुक्ला विजय पांडे ने भगवान मनकामेश्वर की पूजन अर्चन संपन्न कराया । इसके बाद मंदिर के प्रभारी ब्रह्मचारी श्री श्रीधरानंद जी महाराज से मुलाकात करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी भाजपा मुख्य सचेतक पार्षद दल कि नेता किरन जायसवाल राजेश केसरवानी दिलीप श्रीवास्तव गिरीजेश मिश्रा सचिन मिश्रा श्याम पांडे विवेक जायसवाल अभिषेक सोनकर एवं सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।




