Latest

बेहाल किसान, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी मुद्दों को लेकर ज्ञापन देने जा रहे सपाईयों की गिरफ्तारी की निंदा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के आह्वान पर शांति पूर्ण ढंग से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की निंदा करते हुए सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा तानाशाही पर उतारू है l पार्टी के जिला कार्यालय में आपात बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि बेहाल किसान, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, निजीकरण में भ्रष्टाचार एवं ख़त्म हो रहे रोजगार, आरक्षण पर वार, यू. पी. मे बी. एड. प्रवेश मे दलित छात्रों के प्रवेश पर रोक आदि मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाना था l राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर आज सुबह 11बजे समाजवादीपार्टी के युवा फ्रांटल संगठनों के कार्यकर्ता शान्तिपूर्ण ढंग से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे थे l लेकिन पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर लिया l इतना ही नहीं भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने एक दिन पहले ही सी आर पी सी की धारा 149 के तहत कई दर्जन सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर रोकने का प्रयास किया है जो अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैया है l
महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने कहा कि सपाईयों के ख़िलाफ़ जारी नोटिस असंवैधानिक, मौलिक अधिकारों का हनन और औचित्य हीन है l इसकी घोर निंदा की जाती है l
पूर्व अध्यक्ष श्री पंधारी यादव एवं पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह से फेल हो चुकी हैl भाजपा की नीतियों के खिलाफ सपा सड़कों पर उतर कर संघर्ष के लिए तैयार है l
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार ज्ञापन देने जा रहे युवा सपाईयों को कचेहरी परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया जिनकी संख्या 91 बताई गई है l गिरफ्तार सपाईयों को पुलिस लाइंस में बैठाया गया है l जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, पंधारी यादव, रिचा सिंह, नरेंद्र सिंह, दान बहादुर सिंह मधुर आदि नेता गण पुलिस लाइंस पहुंचकर हाल चाल जाना l
बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, पूर्व अध्यक्ष पंधारी यादव, नरेंद्र सिंह, रिचा सिंह, दान बहादुर मधुर, राम सुमेर पाल, अनिल कुमार यादव, मो अस्करी , दूध नाथ पटेल, संतोष यादव, रवींद्र यादव एडवोकेट, पार्षद फजल खान, जगदीश यादव, सुभाष गुप्ता, नाटे चौधरी, आर. एन. यादव,गिरिजा शंकर, आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button