रोजगार विरोधी, दमनकारी नीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी जनता जाग उठी-उज्जवल रमण

5साल संविदा पर करके फिर बेरोजगार करने की साजिश
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। करछना विधायक उज्जवल रमण सिंह ने योगी सरकार की निन्दा करते हुए कहा कि गोली बन्दूक कि ये सरकार जनता के आक्रोश को ज्यादा दिन तक पुलिस और लाठी के दम पर दबा नहीं पायेगी क्योंकि जनता जब अंगराई लेती हैं तो बड़े से बड़ा तानाशाह धूल में मिल जाते हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह नवजवानों को रोजगार के सपने दिखा कर सत्ता पर भाजपा केंद्र व प्रदेश में काविज हुई हैं उसका उलट कार्य किया है रोजगार देने की बात तो दूर रोजगार छीनने का काम किया मोदी-योगी सरकार ने ।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय से सूचना निकलती हैं की अब कोई नई भर्ती नहीं होगी और प्रदेश की योगी सरकार एक कदम आगे बढ़ कर सभी सरकारी नौकरियों को पीसीएस छोड़ कर 5 साल के लिए संविदा पर कर 60% दक्षता रिपोर्ट कार्ड से सरकार की नियति पर शक हो रहा है कि इसमें भी अपने चहेतों को पास कर बाकी को बाहर कर दिया जायेगा जो पांच साल बीतने के बाद बेचारे ओवर एज हो जायेंगे और कहीं नौकरी के लिए एप्लाई ही नहीं कर पायेंगे यह नवजवानों के साथ भद्दा मजाक योगी सरकार ने किया है ।
विधायक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार नीजिकरण के नाम पर केंद्रीय कर्मचारियों के रोजगार छीन रही हैं और प्रदेश की योगी सरकार 50सरकार के ऊपर वालों को जबरन रिटायर कर रही हैं जब लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं मकान,बच्चों को पढ़ाने- लिखाने,शादी-विवाह ऐसे समय में नौकरी जाने से जिम्मेदारी का निर्वाह कैसे हो पायेगा क्या सोच हैं योगी-मोदी सरकार की जनता समझ नहीं पा रही हैं। इसलिए बहुत समय दे दिया जनता ने भाजपा सरकार को उसके अच्छे दिन दुर्दिन मे बदल गए हैं।


