Latest

भाजपा नेता पर गैंगरेप का मुकदमा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा युवा मोर्चा के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्याम प्रकाश द्विवेदी समेत दो लोगों के खिलाफ मंगलवार को कर्नलगंज थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़त का आरोप है कि अक्तूबर 2019 से लेकर आठ महीने तक उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। वहीं भाजपा नेता ने इसे साजिश बताते हुए निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। शहर की एक युवती और उसके परिवार का एक भूखंड खरीदने के सिलसिले में भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी और अनिल द्विवेदी से संपर्क हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान दोनों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर युवती से गैंगरेप किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं आरोपी श्याम प्रकाश द्विवेदी का कहना है कि धर्मांतरण रोकने के लिए उन्होंने अभियान चलाया था। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे। साजिशन उन्हें फंसाया गया है।

Related Articles

Back to top button