Latest
कॉरिडोर के तृतीत चरण में भूमि क्रय करने हेतु पैमाइश प्रक्रिया प्रारम्भ

( सुमित पांडेय ) विन्ध्याचल , मीरजापुर । विन्ध्य कॉरिडोर के तृतीत चरण में प्रस्तावित 1796 वर्गमीटर अतिरिक्त भूमि क्रय करने के हेतु आवश्यक भवनों , दुकानों , प्रतिष्ठानों इत्यादि की पैमाइश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई । पीडब्लूडी के जेई प्रवीण चौहान के अँगुआई में नगरपालिका व राजस्व विभाग के कर्मचारी पुरानी व्हीआईपी मार्ग पर अपराह्न चार बजे के करीब पैमाइश दल पहुँचा । जैसे ही सम्पत्तियों के नापी का कार्य प्रारम्भ हुआ। मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए । लोगों में कौतूहल का माहौल स्थापित दिखा । हर व्यक्ति एक दूसरे से चर्चा करते देखा गया कि कहाँ तक भूमि क्रय की जाएगी । किसकी कितनी सम्पत्ति जाने वाली है । पर किसी को भी संतोषजनक उत्तर नही मिल पा रहा था ।




