Latest

क्लिनिकल ट्रॉयल के बाद होगी प्लाज्मा थेरेपी

मेडिकल कॉलेज में बैठक कर तैयार की गई रूपरेखा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अब प्लाज्मा थेरेपी के जरिए कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करेगा। पहले यहां क्लिनिकल ट्रॉयल होगा। कोरोना से ठीक होने वाले मरीज एसआरएन ब्लड बैंक में स्वेच्छा से प्लाज्मा दान कर सकते हैं। एक बैठक कर प्लाज्मा थेरेपी ट्रायल की रूपरेखा तैयार की गई। पिछले दिनों एसआरएन के निरीक्षण पर पहुंचे अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे ने प्लाज्मा थेरेपी की शुरूआत जल्द शुरू करने का निर्देश दिया था।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि ऐसे लोग प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं जो पहले कोरोना पॉजिटिव रहे हैं लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। पहले उनके शरीर में एंटीबॉडी की जांच की जाएगी यदि शरीर में एंटीबॉडी बन गई है तो वह प्लाज्मा दे सकते हैं। निगेटिव रिपोर्ट आने के 14 दिन बाद कोरोना विजेता प्लाज्मा दे सकते हैं। बैठक में पैथालॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. वत्सला मिश्रा, डॉ. पूनम गुप्ता व डॉ. संतोष सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button