प्रदेश
प्रयागराज सहित सम्पूर्ण प्रदेश सूखाग्रस्त धोषित हो- रेवती रमण सिंह
पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री को चिठ्ठी लिख मांग किया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । पूर्व मंत्री सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग किया कि प्रयागराज सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित किया जाय क्योंकि आधा सावन माह भी बीत गया कहीं भी वर्षा नहीं हुई जिससें 70% धान की रोपाई नहीं हुई हैं । पूर्व सांसद ने कहा कि एक तरफ बरसात नहीं हो रही दूसरी तरफ बिजली-नहर की भी स्थिति अच्छी नहीं है ऐसे में किसान धान की रोपाई कैसे करें । सांसद ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि शीघ्रातिशीघ्र सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित कर सभी प्रकार की वसूली स्थगित किया जाय क्योंकि किसान वैसे ही मंहगाई में आर्थिक तंगी झेल रहा हैं।



