Latest

लावारिस महिला बोल रही फर्राटेदार अंग्रेजी

 

पुलिस की पहल से एसआरएन में कराया गया भर्ती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ी, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली महिला एसआरएन अस्पताल परिसर में लावारिस पड़ी थी। एसपी सिटी की पहल पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। महिला हिंदी, अंग्रेजी और भोजपुरी बोल रही है लेकिन मानसिक स्थिति खराब होने से उसकी स्थिति दयनीय बनी है। वह नहीं बता पा रही है कि उनका घर कहां है। पुलिस की मदद से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
शनिवार-रविवार देर रात किसी ने एसपी सिटी दिनेश सिंह को मैसेज किया कि एसआरएन परिसर में बर्न वार्ड की तरफ एक महिला दर्द से कराह रही है। एसपी सिटी के निर्देश पर कोतवाली इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह पहुंचे। महिला जमीन पर पड़ी थी। ठंड से ठिठुर रही थी। पहले तो महिला ने अस्पताल के अंदर जाने से इनकार कर दिया फिर कोतवाली इंस्पेक्टर ने भोजपुरी में बातचीत की तो महिला ने अंग्रेजी में जवाब दिया। इंस्पेक्टर ने लगभग 50 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और संबंधित डॉक्टर से बातचीत कर इलाज शुरू कराया। रविवार को महिला की हालत में सुधार था। महिला ने इंस्पेक्टर को अंग्रेजी में बताया कि वह पहले से ठीक है। इविवि की पढ़ी है। बिहार के आरा की रहने वाली है लेकिन अब उनका वहां से कोई संबंध नहीं है, प्रयागराज में कहां की हैं, वह साफ नहीं बता पा रही थीं।

Related Articles

Back to top button