Latest

इस बार सफल होंगे 18 गुना अभ्यर्थी

यूपीपीएससी: आरओ-एआरओ 2016 की मुख्य परीक्षा का मामला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) 2016 की मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बड़ी राहत दी है। यूपीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि आरओ-एआरओ 2016 की मुख्य परीक्षा में कुल 361 पदों के सापेक्ष 18 गुना अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। पूर्व में परीक्षा में पीसीएस की तर्ज पर कुल पदों के सापेक्ष 13 गुना अभ्यर्थी ही सफल घोषित किए जाने की सूचना मिलने पर अभ्यर्थियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया था।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि विज्ञापन में मेंस के लिए 18 गुना अभ्यर्थियों को पास करने की बात कही गई है। इसका प्रविधान विज्ञापन में है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी किसी के बहकावे में आए बिना परीक्षा की तैयारी करें।
यूपीपीएससी ने आरओध्एआरओ-2016 के तहत 361 पदों की भर्ती निकाली थी। विज्ञापन में पद के सापेक्ष मुख्य परीक्षा के लिए 18 गुना अभ्यर्थियों को पास करने की बात कही गई थी। लेकिन, इधर अभ्यर्थियों को सूचना मिली कि पीसीएस परीक्षा की तर्ज पर 18 की जगह 13 गुना अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में पास किए जाएंगे। जिसके बाद अभ्यर्थियों ने काली शर्ट, टी-शर्ट, मास्क लगाने के साथ बांह में काली पट्टी बांधकर परीक्षा में शामिल होने का निर्णय लिया। साथ ही सोशल मीडिया में अभियान चलाया जा रहा है। इसे देखते हुए आयोग ने अभ्यर्थियों का भ्रम दूर करने का प्रयास किया है।

Related Articles

Back to top button