Latest

फिल्म आरआरआर में तेलुगु बोलना था सबसे मुश्किल:आलिया भट्ट

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म आर आर आर का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज़ हो गया। ट्रेलर के बहुत ही धमाकेदार प्रतिक्रिया मिल रहीं हैं। राजमौली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर रौंगटे खड़े कर देने वाला है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान रूबरू होते हुए बताया कि उनके लिए फिल्म में तेलुगु बोलना सबसे मुश्किल काम था।
फिल्म आरआरआर का ऑफर मिलने पर आलिया का क्या रिस्पांस था, इस बारे में उन्होंने कहा, यह एक बहुत ही इंट्रेस्टिंग कहानी है। मैं राजमौली सर से एयरपोर्ट पर मिली। राजमौली सर कहीं से वापस आ रहें थे और मैं हैदराबाद शूट के लिए जा रहीं थी। मैनें उनसे कहा- सर मैं आपके साथ काम करना चाहती हूं। मैं कोई भी रोल करूंगी, लेकिन मुझे आपके साथ काम करना है। कुछ देर बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि एक्चुअली मेरे पास है कुछ लेकिन मैं स्योर नहीं हूं कि तुम्हें अप्रोच करूँ या नहीं। मुझे विश्वास ही नहीं हुआ की सचमुच मेरे लिए कुछ था। मैनें कहा- सर जो कुछ भी होगा मैं करूंगी। इसके बाद हमने जूम कॉल किया। राजमौली सर के साथ काम करना और उनकी फिल्म का हिस्सा होना मेरे लिए किसी सपने के सच होना जैसा है। राजमौली सर ने मुझसे कहा था कि मेरे लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि तुम किरदार को मैच करो, क्योंकि सीता सबकी पसंदीदा है। इसलिए तुम्हारे बोलने का स्टाइल, लुक और एनर्जी सबकुछ परफेक्ट होना चाहिए। राजमौली की इन बातों को मैनें सुना और लाइन्स पर एक साल तक मैनें काम किया। मैनें उनसे कहा कि सर मैं आपका सर झुकने नहीं दूंगी। मुझे लगता है कि फिल्म में तेलुगु बोलना मेरे लिए सबसे मुश्किल पार्ट था।

Related Articles

Back to top button