Latest

पेट्रोल डीजल रेट पर लगाम लगाए सरकार। दुर्गा प्रसाद गुप्ता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति पेट्रोल डीजल के बढ़ रहे रेट को लेकर रविवार को वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता अध्यक्षता में हुई । इस अवसर पर विजय गुप्ता ने कहा कि कोरोना कॉल में आज आसमान छूती महंगाई से जनता बेहाल है लॉकडाउन में दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हुए हैं ऊपर से कमरतोड़ महंगाई केंद्र और राज्य सरकार पेट्रोल डीजल में बढ़ रहे रेट पर लगाम लगाएं

व्यापारियों और जनता को कोरोना वैश्विक महामारी में कुछ राहत मिले । व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि राशन बाहर से मंगाने पर डीजल का रेट बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का भाड़ा बढ़ गया है। महानगर प्रभारी विशाल अग्रहरि अध्यक्ष चंद्र प्रकाश महामंत्री अवधेश नारायण वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी खाद्य सामग्री की लागत बढ़ गई है ।आमदनी ना के बराबर है।
आज आटा मैदा के डिफाइन सरसों का तेल दाल चावल जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री का रेट बढ़ा हुआ है पेट्रोल डीजल रेट में बढ़ोतरी वापस लो केंद्र और राज्य सरकार। वर्चुअल बैठक मे जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता महामंत्री रमेश चंद केसरी धर्म प्रकाश केसरवानी रमेश वैश्य विकास अग्रहरी राहुल अग्रवाल सोनू चावला कृष्णा देव आर्य विजय जायसवाल मोनू यादव श्याम सुंदर केसरवानी रमेश चंद सोनी आदि वर्चुअल बैठक में व्यापारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button