अखिलेश की गेंदबाजी से भानु प्रताप क्लब जीता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने रुद्राभिषेक ट्रस्ट फॉर स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन (आरटीएसई) को आठ विकेट से हराकर शमशेर अहमद अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। इस जीत में अखिलेश यादव की घातक गेंदबाजी (5.3-1-21-5) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर मंगलवार को खेले गये मैच में आरटीएसई ने 27.3 ओवर में 105 रन (अनुराग कुमार 27, सिद्धांत 22, अनुवेंद्र 21, अखिलेश यादव 5/21, वैभव मिश्र, रोहित पाल, सुजल सोनकर एवं देवांश पाठक एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में भानु प्रताप क्रिकेट क्लब ने 15.3 ओवर में दो विकेट पर 109 रन (देवांश पाठक 53 नाबाद, सुजल सोनकर 21, अनुराग कुमार व जैद एक-एक विकेट) बना लिये। अखिलेश यादव को एजीयूपी के पूर्व क्रिकेटर शाहनवाज खान ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
कंप्यूटर साइंस और सिविल इंजीनियरिंग को सुपर ओवर में मिली जीत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शंभूनाथ इंजीनियर कॉलेज की तीन दिवसीय टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस और सिविल इंजीनियरिंग ने सुपर ओवर में अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
वीबीपीएस मैदान पर मंगलवार से शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान के एसआईईटी के निदेशक आरके सिंह ने किया। प्रतियोगिता के समन्वयक बृजेश शर्मा के अनुसार मैच के परिणाम इस प्रकार हैं। पहले मैच में पहले मैच में सिविल इंजीनियरिंग (43 रन) ने बीएएलएलबी (43 रन) को सुपर ओवर में हराया। बी फार्मा तृतीय वर्ष (116) ने कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष (61) को 55 रन, कंप्यूटर साइंस चतुर्थ वर्ष (56) ने सिविल इंजीनियरिंग (56) को सुपर ओवर में, बनकटा ब्वॉयज (107) ने टीम रॉकर्स (36) 71 रन, बी. फार्मा चतुर्थ वर्ष (99 रन) ने डी फार्मा प्रथम वर्ष (49 रन) को 50 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।




