Latest

AIMIM के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दुर्भावनापूर्ण ढंग से फसाए जाने का विरोध

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।अवगत कराना है कि दिनांक 31 दिसंबर 2021 को थाना करेली प्रयागराज में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (ए आई एम आई एम) पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सदस्य अतीक अहमद व उनके पुत्र अली अहमद जो कि पार्टी के नौजवान कार्यकर्ता हैं उनके साथ साथ एक कार्यकर्ता मोहम्मद असद उर्फ असाद के खिलाफ एक फर्जी f.i.r. दर्ज कराई गई । जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि उपरोक्त लोगों ने वादी की बाउंड्री गिरा दिया एवं वादी एवं उनके साथियों से मारपीट किया एवं अतीक अहमद ने फोन पर धमकाया और रंगदारी की मांग किया । इस संबंध में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ए आई एम आई एम का एक प्रतिनिधि मंडल अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन एवं परिवार जन के साथ साथ पार्टी कार्यकर्ता मोहम्मद असद के परिवार से मिला जहां निम्नलिखित बातें प्रतिनिधिमंडल को बताई गई कि उपरोक्त एफ आई आर एवं आरोप पूरी तरह से फर्जी है । वादी द्वारा अपने बाउंड्री की हद में कुछ काश्तकारों की जमीन जबरदस्ती शामिल करके कब्जा कर लिया गया था । उन्हीं काश्तकारों ने अपनी जमीन वापस पाने के लिए वादी द्वारा गलत तरीके से खड़ी की गई बाउंड्री को गिराया गया जिसका अतीक अहमद उनके पुत्र अली अहमद और मोहम्मद असद से कोई लेना देना नहीं है। मौके पर ना तो अली अहमद थे और न मोहम्मद असद थे। पुलिस ने खुद घटना की वीडियो बनाई है । अन्य लोगों द्वारा भी उक्त घटना की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है । जिसमें कहीं पर भी अली अहमद या मोहम्मद असद की मौजूदगी साबित नहीं है । एक बात गौर करने लायक है । की ए आई एम आई एम को बीजेपी की बी टीम प्रचारित प्रसारित किया जाता है । यदि ए आई एम आई एम बीजेपी की बी टीम होती तो उसके वरिष्ठ नेताओं एवं उनके परिवार के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज ना होता सच्चाई यह है कि प्रशासन ने दबाव बनाकर अतीक अहमद के सगे साढू से यह फर्जी f.i.r. करवाई है। जो कि खुद चर्चित भू माफिया है और अतीक अहमद का सगा साडू होने का अनुचित लाभ उठाते हुए लोगों की 50 शो करोड़ की भूमि हड़प लिया यह सर्वविदित है कि अपने साडू उनके भाई वादी मुकदमा की नाजायज हरकतों एवं उनके खिलाफ मिल रही शिकायतों के कारण श्री अतीक अहमद उनको भगा चुके हैं । अतीक अहमद ने मजीदिया इस्लामिया कॉलेज की मीटिंग में पढ़े गए उनके पत्र में यह स्पष्ट लिखा था कि *”उनके रिश्तेदारों ने गलत तरीके से जमीन जायदाद कब्जा करके उनका नाम बदनाम किया है”।* यह बताया गया कि अतीक अहमद ते साडू उनके भाई वादी मुकदमा एवं भूमाफिया है । इनकी कई Real Estate और Construction Firm चल रही है जो कि निम्न है –

*(1) AQUARA HEIGHT DEVELOPER PVT.LTD.(2) ZAI & SONS PVT.LTD (3) SAVERA WELFARE CONSTRUCTION FIRM (4) MKM PVT LTD.(5) ZAI & SONS HIGH-TECH DEVELOPER PVT.LTD.(6) MKM LAND DEVELOPER INDIA PVT.LTD. (7) ZAI & BROTHERS PVT.LTD.*
इतना ही नहीं इलाहाबाद प्रयागराज के विभिन्न क्षेत्रों में कठुला गोसपुर करेली भीटी नैनी झूसी के साथ-साथ इनका भूमाफिया का काम लखनऊ बाराबंकी बहराइच में धड़ल्ले से चल रहा है श्री अतीक अहमद या उनके परिवार से कोई लेना देना नहीं है वादी मुकदमा जीशान थाना खुल्दाबाद का हिस्ट्रीशीटर है एवं श्री अतीक अहमद के साडू मोहम्मद इमरान के ऊपर भी विभिन्न थानों में 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसमें अधिकांश जमीन जायदाद से संबंधित है श्री अतीक अहमद के साडू मोहम्मद इमरान इसी वर्ष रंगदारी के एक मुकदमे में 6 महीने जेल में रहकर आया है। पार्टी का प्रतिनिधिमंडल इस सिलसिले में वरिष्ठ अधिकारियों से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दुर्भावनापूर्ण ढंग से दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे पर विरोध प्रकट कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करता है । कि जब किसी भी वीडियो क्लिपिंग में अली अहमद या मोहम्मद असद नहीं है तो बिना तथ्य एवं सत्य की जानकारी किये क्यों निर्दोष लोगों को आरोपित किया गया । AIMIM पार्टी इस प्रेस वक्तव्य के हवाले से प्रशासन से उपरोक्त घटना मुकदमा अपराध संख्या 732/2021 धारा 147 148 144 323 504 506 307 308 386 427 भा0द0वि0 थाना करेली प्रयागराज की निष्पक्ष जांच की मांग करती है ।प्रतिनिधिमंडल में आरिफ इकबाल एडवोकेट हरदेव सिंह, अफसर महमूद,मोहिबुल्हक़,मोहम्मद शाह आलम, मोहम्मद उस्मान,इमरान अहमद सिद्दीकी, इफ्तेखार अहमद मंदर,हाफिज अनवर आदि लोग मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button