आर्यकन्या डिग्री कॉलेज के चित्रकला विभाग की तीन छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थान हासिल किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार प्रयागराज के आर्यकन्या डिग्री कॉलेज के चित्रकला विभाग की तीन छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महारत हासिल की है। इनके चित्र अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और प्रतियोगिता में शामिल किए गए। इनमें साक्षी शर्मा, निधि निषाद, शिवांगी चावला शामिल हैं। इन्होंने अपनी चित्रकला के माध्यम से अपने चित्रों में महिलाओं की विभिन्न शक्तियों को परिलक्षित किया है। बांग्लादेश की लघु आर्ट गैलरी में इनके चित्र लगाए गए। यह प्रदर्शनी छह से 12 सितंबर तक चली। ऑनलाइन भी लोगों ने इसे देखा। छात्राओं के प्रशिक्षक माधवी निराला ने हमारे संवाददाता को बताया बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मंच मिलने से छात्राएं बहुत खुश हैं।
कोरोना काल में वे अन्य कलाकारों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन रही हैं।
केनवास और कूंची भी इससे अछूती नहीं रही। लॉकडाउन के दौरान चित्रकरों के रंग तक उड़ गए। तमाम पेंटिंग बनीं लेकिन इन कलाकारों को मंच नहीं मिला।संस्थाओं ने कहा, क्या हुआ कला प्रदर्शनियों तक दर्शक नहीं आ सकते तो, मंच खुद दर्शकों तक पहुंचेगा। राष्ट्रीय ही नहीं आंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शक जोड़े जाने लगे। इसी कड़ी में महिला अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन लघु कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता 2020 का आयोजन किया गया।
प्रदर्शन में 118 महिला चित्रकारों ने भाग लिया।
इस अंतर्राष्ट्रीय महिला कला प्रदर्शनी में देश विदेश के लोगों ने प्रतिभाग किया। इसमें भारत, यूएसए, नाइजीरिया, कतर, कोरिया, तुर्की, इजिप्ट, श्रीलकां, बांग्लादेश, पाकिस्तान, थाईलैंड, रोमानिया आदि शामिल रहे। इस प्रदर्शनी में 118 महिला चित्रकारों को चयनित किया गया।







