Latest
पांच क्षेत्राधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने रविवार को पांच क्षेत्राधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। उनके कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय रहे सोमेंद्र मीणा को नगर पंचम, क्षेत्राधिकारी करछना रहे अवधेश कुमार शुक्ल को बारा, क्षेत्राधिकारी बारा रहे अजीत कुमार रजक को कार्यालय/यातायात, क्षेत्राधिकारी पंचम रहे राजेश कुमार यादव को करछना और नवागत सुश्री आस्था जयसवाल को क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय की जिम्मेदारी दी गई है।


