Latest

बढ़ता जा रहा कोरोना संक्रमण का ग्राफ मिले 308 नए कोरोना पाजिटिव, पांच की मौत इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष भी पाजिटिव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के 308 नए केस मिले जबकि 5 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक बलिया का भी रहने वाला है। अब तक 231 लोगों की जान संक्रमण के चलते गई।
इविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की स्वीकृति मिली है। अन्य कोरोना मरीजों में कई बैंक अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं शनिवार को 404 संक्रमित कोरोना को मात देकर अपने घर गए। जिले में इस समय 2533 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें अधिकांश होम आइसोलेशन में हैं।
कोरोना काल में आए दिन ज्यादातर निजी अस्पताल संचालक मरीजों के साथ मनमानी कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. जीएस वाजपेयी ने बताया कि धूमनगंज निवासी डॉ. कौशलेंद्र 49 वर्षीय मरीज पीके मिश्रा का इलाज बिना कोविड की जांच कराए ही कर रहे थे, जबकि मरीज में कोरोना के लक्षण थे। सीएमओ ने डॉक्टर को नोटिस दिया है कि तीन दिन के अंदर इस मामले में अपना जवाब प्रस्तुत करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button