बढ़ाए गए जलकर को परिवर्तित करें और किसी भी प्रकार से जल कर में वृद्धि ना करें-केशव प्रसाद मौर्य

जलकल विभाग के द्वारा बढ़ाए गए जलकर को लेकर के भाजपा महानगर अध्यक्ष ने उठाया मुद्दा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज के अधिकारियों के साथ बैठक में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी को भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने जल संस्थान के द्वारा बढ़ाए गए जल कर को लेकर के संज्ञान में दिलाते हुए कहा कि प्रयागराज की जनता के ऊपर इस कोरोना संक्रमण काल में इस प्रकार का बोझ डालना औचित्य नहीं है इस विषय को संज्ञान में लेते हुए माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने तत्काल जल कल के अधिकारियों को आदेश दिया कि अपने कार्यकारणी की बैठक में लिए गए फैसले के निर्णय को स्थगित करते हुए जनता के हित को देखते हुए बढ़ाए गए जलकर को परिवर्तित करें और किसी भी प्रकार की जल कर में वृद्धि ना करें जिससे की आम जनता के ऊपर किसी भी प्रकार का बोझ न पड़ने पाए।




