Latest

चलती मालगाड़ी दो हिस्सों में बटी: टूटी कपलिंग, अन्य ट्रेनों के संचालन पर असर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मेजा रोड रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर सोमवार को एक चलती मालगाड़ी की कपलिग टूट गई।

इससे ट्रेन दो भागों में बंट गई। इस खबर से रेलवे प्रशासन में हलचल मच गई। इस बारे में सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कपलिंग को ठीक कराने के बाद मालगाड़ी को रवाना करा दिया।

इस घटना की वजह से मालगाड़ी देर तक रुकी तो ट्रेनों के संचालन पर भी असर हुआ।
दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग के डाउन लाइन पर प्रयागराज जंक्शन की तरफ से मीरजापुर की ओर जा रही मालगाड़ी (इंजन से तीसरा वैगन) की कपलिग टूट गई।

इससे मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। घटना की जानकारी होने पर महकमे में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि गनीमत रही कि मालगाड़ी की गति काफी कम थी।

इंजन से जुड़े दो वैगन अभी तीन-चार सौ मीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे कि ड्राइवर ने सूझबूझ से इंजन को रोक दिया। इससे बड़ा हादसा बच गया।

Related Articles

Back to top button