Latest

84 कोसी परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं का किया गया स्वागत

साधु सन्तो व श्रद्धालुओं को जलपान व फल वितरित किया गया

रूदौली-अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार )। चैरासी कोसी परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा के निमित्त श्री हंस इंटर कॉलेज मदद अली पुरवा रौजागांव के प्रबंधक सतीश यादव ने सेवा शिविर लगाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रबन्धक ने रुदौली विधायक राम चंद्र यादव की मंशानुरूप सेवा शिविर में परिक्रमा में सम्मिलित पूज्य साधू सन्तो व श्रद्धालुओं को जलपान व फल वितरित किया गया। 84 कोसी परिक्रमा 17 अप्रैल 2022 चैत्र शुक्ल पूर्णिमा कारसेवक पुरम अयोध्या से प्रारंभ हुई थी। जो कि 27 अप्रैल दिन बुधवार सुबह लगभग 7ः00 बजे श्री हंस इंटर कॉलेज अयोध्या की पावन धरती रुदौली होते हुए मदद अली का पुरवा पहुंचने पर भव्य स्वागत व जलपान कराया गया। इस क्रम मे श्री हंस इंटर कॉलेज में श्रद्धालुओं ने जलपान करने के तत्पश्चात श्रद्धालु अपनी परिक्रमा में अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए। परिक्रमा में सम्मिलित पूज्य साधू सन्तो व श्रद्धालुओं की सेवा भावना से उन्हें जलपान कराने के साथ ही फल वितरित किया गया। इस शुभ अवसर भाजपा विधायक रुदौली जन सहयोग प्रभारी दिनेश यादव, नरौली भाजपा शक्ति केन्द्र संयोजक रामनाथ लोधी, कालेज के प्रबंधक सतीश यादव , प्रधानाचार्य अमृतलाल यादव अमरेश कुमार, आदि ने जलपान व फल वितरण कार्यक्रम में सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर परिक्रमार्थियों की सड़क सुरक्षा व्यवस्था के निमित्त रुदौली थाना प्रभारी शशिकांत यादव, उप निरीक्षक इसहाक खान,व उनकी टीम तथा श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए ग्रामीण मौजूद रहे।Aa

Related Articles

Back to top button