विश्व कल्याण देवता है भगवान शिव-स्वामी महेशाश्रम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। श्री नागेश्वर धाम दन्दी स्वामी आश्रम अरैल प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज सनातन ज्ञानपीठ कुरुक्षेत्र ने बताया कि जब जब देश में महामारी रूपी आपत्ती एवं विश्व में आपसी दुंद का प्रभाव पड़ता है । तब तब भारत के संत अपने तप साधना एवं भगवान शिव के आराधना से देश को बचाने हेतु प्रयत्न करते आए हैं ।इस वर्ष परसोत्तम मास में श्री नागेश्वर महादेव का नित्य महा अभिषेक एवं पूरे माह भर महामृत्युंजय का अनुष्ठान शंकराचार्य महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। जिसके फल स्वरूप देश में फैला हुआ करोना रूपी बीमारी एवं चीन और पाकिस्तान जैसे आतंकी देश के ऊपर भारत को विजय प्राप्त हो ।महाराज जी ने बताया कि जब देश सुरक्षित रहेगा ।तभी सनातन और संतों की रक्षा के साथ साथ संपूर्ण मानव जाति सुरक्षित रह सकता है। भगवान विष्णु के द्वारा स्थापित परसोत्तम मास में हमारे यहां होने वाले प्रत्येक अनुष्ठान पूरे भारत के लिए समर्पित है। इस मास में भगवान शिव की आराधना व पूजा-पाठ करने से सारे दुख व कष्ट मिट जाते हैं।




