Latest

बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, ध्वस्त कानून व्यवस्था, को लेकर सपा ने जिला व तहसील स्तर पर राजपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद हो – योगेश

सपा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करना तानाशाही – इफ्तेख़ार

हठधर्मी और दुराग्रही सरकार द्वारा लाया गया किसान बिल सनक और हनक का परिणाम है- नरेंद्र सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, ध्वस्त कानून व्यवस्था, कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता, महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार, बंद स्कूल कालेज, बढ़ती जा रही महंगाई, चारों ओर फैले भ्रष्टाचार और सपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजे जाने आदि मुद्दों सहित भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादीपार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज जनपद की सभी तहसीलों में विरोध जताया और राज्‍यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा l समाजवादीपार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारे लिखी तख्तियां हाथ में लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी की l मुह पर मास्क लगा शारीरिक दूरी बनाते हुए तहसीलों पर पहुंचे सपाईयों ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया l
महामहिम राज्‍यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन में सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासन में किसान, नौजवान, मजदूर, बुनकर, व्यापारी, छात्र, महिलाएं, अल्‍पसंख्यक सभी बदहाल हैं l लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएं रोज ही घट रही है l महिलाओं, बच्चियों से दुष्कर्म और हत्याओं की बाढ़ सी आ गई है l कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है l सपा के कार्यकर्ताओं को बदले की भावना से फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है l किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है l रबी की बुवाई शुरू होने से पहले ही खाद, बीज की कमी दूर करने और जनपद में रोजाना हो रही अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई है l
सपा के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन के नेतृत्व में शहर की सदर तहसील में सपाईयों ने विरोध जताया और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा l
सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि 1970 से 2020 तक, इन पचास सालों मे growth of income का आँकड़ा बताता है कि किसान की आय मे केवल उन्नीस गुना बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि अन्य स्रोतों से होने वाली आय मे पचास से लेकर ढाई सौ गुना तक बढ़ोत्तरी हुई है।
किसानों के लिए इससे बड़ी दयनीय स्थिति क्या हो सकती है।
हठधर्मी और दुराग्रही सरकार द्वारा लाया गया किसान बिल सनक और हनक का परिणाम है।
अहंकार से सरकार चल सकती है, लेकिन देश नही चलता।
सपा ने महामहिम राज्‍यपाल महोदया से संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने का आग्रह किया है l सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार जनपद की मेजा तहसील में जिलाध्यक्ष योगेश यादव के साथ पूर्व मंत्री रामानंद भारती, वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रामसेवक पटेल, गामा पाण्डेय, श्याम कृष्ण उर्फ पप्पू यादव, राजेश यादव, मानिक चन्द्र पटेल, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, राकेश यादव एडवोकेट प्रेम चंद्र, कल्लू यादव, कोराव तहसील में रामदेव निडर, लल्लन पटेल, ओम प्रकाश केसरी, रामानुज यादव, किताब अली आदि नेतागण एवं करछना में विधायक उज्ज्वल रमण सिंह, सनील अहमद, बारा तहसील में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय पासी, द्वारिका पटेल, सोराव तहसील में पूर्व मंत्री अंसार अहमद, पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना, सुभाष यादव, अमर सिंह, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, फूलपुर में पूर्व विधायक श्रीमती विजमा यादव, पंधारी यादव,धर्म राज पटेल, श्यामलाल पाल, मंसूर आलम, शकिल अहमद, जीतलाल यादव , अनिल कुमार यादव, हंडिया में एम एल सी बासुदेव यादव, पूर्व विधायक प्रशांत सिंह सुश्री निधि यादव, बृज लाल यादव, हरिश्चंद्र यादव, नवीन यादव, सुरेश मौर्य, रमाकांत विश्वकर्मा, आदि नेतागण मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button