महिलाओं की सुरक्षा के लिये सरकार प्रतिबद्ध- योगी आदित्यनाथ
इलाहाबाद। (अनुराग शुक्ला) प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री द्वारा समुतकर्षा कार्यक्रम मै इलाहाबाद मां विद्या भारती की तरफ से 49 जिलों से आई 15000 छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने कहा मैं जब सत्ता संभाला पहला काम महिलाओं की सुरक्षा के लिये किया।

छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन का शुभारंभ करते हुए सभी छात्राओं और महिलाओं को घर के अंदर घर के बाहर अपने को असुरक्षित महसूस करती हो तो वह 1090 पर मदद ले सकती हैं।

यही नहीं 1000 गांव मैं महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा और उनके ज्ञानवर्धक स्वाध्याय के लिए चिन्हित कर चुके हैं।

बहुत ही जल्द प्रदेश के अंदर महिलाएं और बच्चे अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे ऐसा निरंतर हमारा प्रयास है।

आने वाले समय में छात्राएं और महिलाएं आगे बढ़े ऐसा हमारा सार्थक प्रयास रहेगा कार्यक्रम में इलाहाबाद की नगर प्रमुख अभिलाषा गुप्ता सहित कई गणमान्य नेता मौजूद थे ।
सभा में बच्चों ने राष्ट्रगान वंदे मातरम गाकर शुभारंभ किया छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा वह समय दूर नहीं जब छात्राएं छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमारे देश का नाम रोशन करेंगे।



