रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या मंदिर ने ऐसे मनाया हिंदी दिवस

हिंदी भाषा को संस्कारों की भाषा है ।
रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या मंदिर ने मनाया हिंदी दिवस ।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के मीडिया प्रभारी एवं संगीताचार्य मनोज गुप्ता की सूचनानुसार आज हिंदी दिवस सप्ताहांत पर विद्यालय ने अपनी संकल्पना को साकार करने हेतु हिंदी भाषा की भव्यता को उत्सव का रूप दिया l हिंदी भाषा के समृद्ध इतिहास का उदाहरण बनना रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन का उद्देश्य रहा है।
आज इस अवसर पर गूगल मीट, यूट्यूब एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रातः 9:00 बजे से हिंदी दिवस के सप्ताहांत पर विद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया l यह आयोजन ना केवल अपनी मातृभाषा हिंदी की समृद्धि से परिचित कराने के लिए अपितु परीक्षाओं के संदर्भ में तैयारियों में भी संबल प्रदान करेगा इस उद्देश्य के तहत किया गया l
इस अवसर पर प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने कहा कि हिंदी भाषा सप्ताहांत के अंतर्गत हिंदी भाषा के समृद्ध इतिहास का उदाहरण मां भारती से प्रेरित हमारा विद्यालय हिंदी भाषा, संस्कृति और हिन्दीत्व को आत्मसात करने एवं भारतीय जनमानस में जीवन के इन त्रिरत्नों को स्थापित करने का कार्य निरंतर करता रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी विषय के वरिष्ठ आचार्य श्री दिनेश कुमार शुक्ल, श्री अजीत सिंह, श्री संतोष तिवारी ने हिंदी भाषा पर समग्र रूप से अपने सारगर्भित विचार रखें ।
रमेश चंद्र मिश्र ने इस कार्यक्रम से जुड़े हजारों परिवार ,पूर्व छात्र एवं छात्राओं के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए हिंदी भाषा को संस्कारों की भाषा कह कर अपनी बातों को पूर्ण किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित तकनीकी टीम ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया l कार्यक्रम का कुशल संचालन विभु श्रीवास्तव ने किया l



