Latest

ठेकेदार की मनमानी, लोग अपने से कर रहे नाली निर्माण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। धूमनगंज छेत्र के ग्यासुद्दीनपुर एरिया में 300 मीटर सड़क और नाली का निर्माण कार्य नगर निगम ने अपने चाहेते ठेकेदार नाशिर को दिया गया है।
जिसने अपनी दबंगई के आगे मोहल्ले वालों की एक नही सुनी और अपने मनमाने तरीके से कार्य को अंजाम दे रहा है। नाली के लिये जो लेवल लिया गया था उसके अनुरूप बनाया जा रहा है। मिट्टी खरीद कर न डलवानी पड़े इसके लिए वहाँ की जमीन खोद कर नाली को काफी नीचे कर दिया है।

स्थानीय लोग जब ठेकेदार से विनती करते है कि काम ठीक से करा दो ये सड़क नाली एक दिन के लिये नही बन रही है तो जवाब देता है जैसे बन रही है बनने दो । अगर किसी को कोई प्रॉब्लम है जा कर शिकायत करें इससे भी कुछ होने वाला नही है।

मजबूरी में स्थानीय लोग स्वयं अपने हांथो से ही नाली बनाने लग गए है। स्थानीय लोगो को मेयर साहिबा से बड़ी उम्मीद थी वो भी कुछ नही कर पा रही है।

स्थानीय लोगो ने मन बना लिया है जिस दिन इसका उद्घाटन होगा उस दिन मेयर साहिबा को इसकी शिकायत की जाएगी। रोड बनने से पहले पानी पाइप लाइन डाला गया जो अब टूट चुका है लोगो के घरों में जो पानी कनेक्शन बिछाये गए वो भी टूट गए।

अभी तक इसका मरम्मत नही हो पाया। अगर सड़क बन गयी तो लोगो के घरों को पानी कैसे मिलेगा। या तो सड़क तोड़ कर लोग लाइन दौड़ाएंगे तो सड़क ज्यादा दिन नही चल पाएगी। इस ओर एक्सईएन से लेकर जेई तक धयान नही दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button