Latest

सपा कार्यकर्ताओं को मिली जमानत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l समाजवादीपार्टी के युवा नेता मयंक यादव उर्फ “जोन्टी “सहित अन्य कार्यकर्ताओं को आज जमानत पर रिहा कर दिया गया l मालूम हो कि गत 21 सितम्बर को बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर तहसील सदर में ज्ञापन देने जा रहे सपाईयों को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर शान्ति भंग सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था l
सपा के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन एडवोकेट एवं महासचिव रवींद्र यादव एडवोकेट के प्रयास से सक्षम मजिस्ट्रेट( ए सी एम – 2)द्वारा आज सभी सपा कार्यकर्ताओं की जमानत मंजूर कर ली गई और नैनी जेल से रिहा कर दिया गया l

Related Articles

Back to top button