जुलूस निकाल रहे 16 लोग गिरफ्तार, अतरसुइया पुलिस ने की कार्यवाही

(आनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अतरसुइया थाने की पुलिस ने जुलूस निकाल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पकड़े गए सभी लोग पार्षद चुनाव के परिणाम के बाद कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए जश्न मना रहे थे। क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अतरसुइया दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दरियाबाद तिराहे से दानिश, मो कैश, बिलाल, मोहम्मद शफी, मोहम्मद शोएब, जैगम, शेरे अब्बास, विक्की गुप्ता, मोहम्मद फैज, नदीम, राजू , सैयद, शब्बीर, शरीफ, जकी हैदर, मोहम्मद हसीन और फैज पुत्र रियाज निवासी दरियाबाद को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि दरियाबाद वार्ड के सभासद के लिए उप चुनाव हुआ है। शुक्रवार को मतगणना थी। परिणाम आने के बाद विजेता प्रत्याशी के समर्थन में जुलूस निकालने की कोशिश की गई। जबकि कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन लगा है। पुलिस ने सख्ती बरती और उक्त लोगों को दबोच कर हवालात पहुंचा दिया।



