भाजपा देश में पूंजीवाद को बढ़ावा दे कर, देश की आर्थिक और सामाजिक दशा को तहस-नहस कर रही है – नरेंद्र सिंह

मेजा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा सरकार ने आम आदमी को हताश और निराश किया है। चाहे किसान हो या नौजवान सबकी मुस्कान इस सरकार ने छीन लिया है।
ऐसी सरकार को अब सत्ता मे रहने का कोई औचित्य नहीं है। उक्त बातें सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह अपने नेता अखिलेश यादव द्वारा जारी डिजिटल पत्रक को छपवा कर मेजा क्षेत्र के सभी वर्गों मे वितरण करते हुए कहा है।
पत्रक वितरण के क्रम मे गुरूवार को नरेन्द्र सिंह ने मेजा क्षेत्र के कई किसानों,सामाजिक कार्यकर्ताओं, तथा युवाओं से मिलकर प्रदेश में पुनः अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए “अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा” पत्रक सौंपकर तथा लाल टोपी पहना कर सपा के समर्थन की अपील की l
मेजा क्षेत्र के हनुमान गढ़, धरावल, सुकाठ सहित विभिन्न गाँवों मे भ्रमण करके पत्रक बांट कर प्रदेश की खुशहाली के लिए 2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सहयोग की अपील की l
सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में आम आदमी को निराश और हताश होना पड़ा है। तमाम वादे कर सत्ता में आने के बाद भाजपा देश में पूंजीवाद को बढ़ावा दे कर, देश की आर्थिक और सामाजिक दशा को तहस-नहस कर रही है l
उन्होने सर्व कल्याण के लिए समाजवाद को ही सही रास्ता सुझाया है l इस मौके पर op कताई मिल मजदूर नेता राम प्रताप पाण्डेय, रमेश मिश्रा बड़े बाबू, भोला पाल, हिमांशु कुमार सिंह, भूपेन्द्र सिंह मुन्ना, अशर्फी पाल, पारस निषाद, सत्यम तिवारी, सन्तोष कुमार मिश्र, वीरेन्द्र मिश्र, डाक्टर लल्लू सिंह,बबलू सिंह पूर्व प्रधान, दुर्गा सिंह, रज्जन सिंह,तेरसू कुशवाहा बीडीसी, हुब लाल विश्वकर्मा, अशोक बहेलिया, गेन्दा लाल आदिवासी आदि रहे।



