खाकचौक व्यवस्था समिति की जमीन बांट दी अखाड़ों को-महामंडलेश्वर स्वामी दामोदर दास
खाकचौक व्यवस्था समिति की जमीन बांट दी अखाड़ों को-महामंडलेश्वर स्वामी दामोदर दास

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महाकुम्भ 2025 में जमीन आवंटन को लेकर एक नया विवाद सामने आ गया है। इस बार खाकचौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दामोदर दास ने मेला प्रशासन पर आरोप लगाया है।

कि खाकचौक व्यवस्था समिति की जमीन अखाड़ों को बांट दी गई है।इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी है कि खाकचौक के मुकामधारी अगर अपने पर आ गए तो संगम लोअर पुल से लेकर पांटून पुल नंबर एक तक बस जाएंगे। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया था कि 2019 में केवल एक बार उन्हें सेक्टर पांच में बसाया जा रहा है। इस बार फिर उन्हें उनकी जगह पर जमीन नहीं दी जा रही है। उन्होंने ऐसा न होने पर मेला छोड़ने की चेतावनी दी। साथ ही इसके लिए दिल्ली और लखनऊ तक लड़ाई लड़ने की बात कही। हालांकि इस बारे में एडीएम कुम्भ विवेक चतुर्वेदी का कहना है कि किसी को अभी जमीन नहीं दी गई है। अभी तो केवल खाकचौक के संतों को 26 नवंबर को जमीन दिखाने के लिए बुलाया गया है। जो भी होगा, उनके मार्ग दर्शन में ही होगा।


