Latest

बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया देवराहा बाबा की पुण्यतिथि

प्रयागराज । पू.बाबा देवरहा बाबा की अमृतवाणी देख बच्चा-एक लकडी़ है “रामनाम” और दूसरी लकडी़ है “हृदय”जब हृदयरूपी लकडी़ पर “रामनाम” रूपी लकडी़ का घर्षण होगा तो हमसब के हृदय में “परमात्मा”का साक्षात्कार हो जावेगा इसमें कोई सन्देह नहीं है।


आज योगिनी एकादशी व्रत एवं योगिराज श्रीदेवरहाबाबा जी महाराजकी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रयागराज बेनी माधव बांध पर स्थित देवराहा बाबा आश्रम में प्रातःकाल 10 बजे से पू.बाबा की मूर्ति एवं चरणपादुकाओं का अभिषेक पूजन तथा महाआरती सभी भक्तों द्वारा सम्पन्न हुआ गुरुवार को भंडारा आयोजित हुआ । इस अवसर पर सभी भक्तजन सादर आमंत्रित हैं।


शर्वत वितरण श्री गोपालकृष्ण श्रीवास्तव प्रयागराज की ओर से तथा फलाहार श्रीमती सुधा देवी गुप्ता एवं श्री हरीकृष्ण गुप्ता दिल्ली की ओर से सम्पन्न होगा। समस्त कार्यक्रम में प्रयाग के तीर्थ पुरोहित संत महात्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button