ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता होने के बाद पहली बार प्रयागराज की धरती पर स्वागत अभिनंदन

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 साल बाद किसी ओलम्पिक में पदक जीता तथा सभी खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास से हम सभी भारतवासियों का भी सीना चौड़ा हुआ । इस जीत के पीछे खिलाड़ियों के अलावा उन तमाम लोगों की भी मेहनत है। जो मैदान पर नही दिखते हैं । जिनके मार्गदर्शन में हमारे खिलाड़ी अपना सर्वस्व निकल कर देते हैं ।और उसके फलस्वरूप सकारात्मक परिणाम निकल कर आते हैं। इसी कड़ी में आपको ये जानकर अत्यंत प्रसन्नता होगी कि इस टीम के मुख्य सहायक कोच पीयूष दुबे अपने प्रयागराज के ही निवासी हैं । तथा ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता होने के बाद पहली बार अपनी प्रयागराज की धरती पर 20 अगस्त को कदम रख रहे हैं ।हम सभी प्रयागराज वासी अपने इस संगम के लाल का दिल खोल कर स्वागत करें तथा मान बढ़ाएँ ।


