कर्मचारियों में बढ़ी हिंदी के प्रति रुचि
रेलवे मना रहा प्रयागराज मंडल में राजभाषा पखवाड़ा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीआरएम अमिताभ के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल पर हिंदी में सरकारी कामकाज को बढ़ावा मिला है और कर्मचारियों में राजभाषा में कार्य करने के प्रति रुचि बढ़ी है। प्रयागराज मंडल में 15 से 29 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हिंदी वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, मानिकपुर, अलीगढ़ एवं टूंडला आदि के रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में ‘आत्मनिर्भर भारत में भारतीय रेलवे का योगदानÓ विषय पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।
वेबिनार के रूप में आयोजित प्रतियोगिता में वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा का विशद वर्णन किया तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भारतीय रेलवे की वर्तमान एवं भावी भूमिका को चिन्हित किया। प्रतियोगिता में अभिषेक शर्मा सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर, लवकुश सहायक अधिकारी एवं केशव त्रिपाठी निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित थे। इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से जहां एक तरफ हिंदी में मौलिक चिंतन एवं विचारों की अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन मिलता हैं वहीं कर्मचारियों के आत्मविश्वास मे भी वृद्धि होती है। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी चलाये जाएंगे।




