आ गया समर सिंह का एक बार फिर जबरदस्त सॉन्ग “ए पिया हरदियो ना छुटल

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी के देसी स्टार और शान – ए – भोजपुरी समर सिंह ने कमरिया पर सॉन्ग आ गाया है, जिसका नाम है ” ए पिया हरदियो ना छुटल “। यह गीत समर सिंह ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जोकि लोगों की जुबान पर चढ़ रहा है। इस गीत में समर सिंह व आकांक्षा दुबे फूल रोमांटिक डांस दिख रहा हैं इसमे समर सिंह एक नए लुक में दिख रहे हैं। आपको बता दें कि आज कल समर सिंह उत्तर प्रदेश ,बिहार और विदेशों में अपना जलवा बिखेर रहे है। इसलिए दर्शको के काफी लोकप्रिय बन गए है। इस लोक गीत को समर सिंह ने विशेष शैली में गाया है। गीतकार हरेन्द्र हरियाली, संगीतकार एडीआर आनंद, डायरेक्टर सुनील बाबा,कोरियोग्राफर सन्दीप राज, एडिटर पप्पू वर्मा, प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं। मैनेजर अफजल शाह है।
बता दें कि समर सिंह एक ऐसे फ़िल्म स्टार हैं, जो फिल्मों और गानों में अपनी गायकी और अदाकारी से सबके चहेते तो बने ही हुए हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों में भी खुद को व्यस्त रखते हैं। वे जनता को ही अपना भगवान मानते हैं। उनका बार बार यह कहना है कि जनता के प्यार ने समर सिंह को स्टार बनाया है। लुंगी और गमछा पहन कर जब वह डांस करते हैं तो खाँटी भोजपुरी प्रस्तुत करते हैं और पब्लिक उनसे जुड़ जाती है। यही जज़्बा वह समाजिक कार्यों में भी दिखाते हैं।



