Latestराष्ट्रीयलोकप्रिय

RNपब्लिक स्कूल का भव्य वार्षिक उत्सव, मेधावी बच्चे हुए पुरुस्कृत

रोहनिया (वाराणसी )। कल 25 दिसम्बर को आर0 एन0 पब्लिक स्कूल के प्रांगण मेँ वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि नरेन्द्र पाल सिंह कमांडेंट सी आर पी एफ (crpf ) 95 बटालियन, विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश गुप्ता रोमा बिल्डर्स थे।

समारोह का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तदुपरांत विद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह, सेक्रेटरी श्रीमती सरिता सिंह, सहायक निदेशक रोहित सिंह, प्रधानाचार्य आलोक कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत पुष्प व शाल भेंट करके किया।

विद्यालय द्वारा रामयश सिंह विलियंस अवार्ड दिया गया इन्हें पुरस्कार स्वरूप 5000 का चेक दिया गया कक्षा 1 से 5 तक और कक्षा 6 से 8 तक में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को 15 15 सौ का चेक प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह में वार्षिक विवरण प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button