आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से आशीर्वाद लेने लगी भक्तों की कतार
प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र संगम लोअर मार्ग हरिश्चंद्र चौराहे पर स्थित किन्नर अखाड़ा मैं भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी ।आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी का आशीर्वाद लेने के लिए हजारों भक्तों की लाइन लगी रही ।

भक्तों को आशीर्वाद के साथ गोद भराई का भी कार्यक्रम चलता रहा। देशभर के आए महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर के साथ बैठक किया व आगामी कुंभ मेला हरिद्वार की तैयारी पर विचार विमर्श किया ।

अखिल भारतीय दंडी सन्यासी परिषद के अध्यक्ष ब्रह्म आश्रम के आश्रम गई वहां पर पीठाधीश्वर ब्रह्म आश्रम से भेंट मुलाकात किया उसके बाद त्रिवेणी मार्ग स्थित विद्या चेतन जी महाराज के आश्रम गई । जहां पर महाराज जी ने शाल पहनाकर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी जी का स्वागत अभिनंदन किया । तत्पश्चात कथा वाचिका तृप्ति ने मां का आशीर्वाद लिया ।

आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी जी का आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग आए भक्त दिनभर उनके इर्द-गिर्द बैठे रहे।


आशीर्वाद कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर भवानी मां महामंडलेश्वर फागुनी मां महामंडलेश्वर पवित्रा माँ महामंडलेश्वर टीना मां महामंडलेश्वर मोना माँ पीठाधीश्वर दुर्गा मौसी सहित कई प्रांतों के महामंडलेश्वर साथ में उपस्थित थे।




