बिजली कटौती से आमजनता हैरान, कोहड़ार इलाके में लालतारा स्टेशन से बिजली आपूर्ति कराने की मांग

कोरांव/प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। स्थानीय विधानसभा के कोंहड़ार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों द्वारा कई बार प्रयागराज की सांसद एवं स्थानीय विधायक से भी मामले की शिकायत की गई ।लेकिन उसके बावजूद भी बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मनमानी एवं उदासीनता के चलते क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को लेकर लोग काफी परेशान है ।सामाजिक कार्यकर्ता उदय शंकर मिश्रा ने बताया कि इलाके में लालतारा विद्युत स्टेसन से बिजली की आपूर्ति कराने की बजाय लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मेजारोड विद्युत स्टेसन सेबिजली की आपूर्ति कराई जा रही है जिसकी वजह से इलाके के कई गांवों में बिजली की समस्या को लेकर लोग बेहद परेशान हैं ।आरोप है कि 8 से 10 घंटे की बिजली की आपूर्ति की जा रही है जिसकी वजह से लोगो को जहां एक तरफ वर्तमान समय में उमस भरी गर्मी से समस्या झेलनी पड़ रही है वहीं दूसरी तरफ बिजली की कटौती व्यापक पैमाने पर होने की वजह से किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है जबकि सूबे की सरकार लगातार यह दावा करती दिख रही है की ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति की जा रही है ।लोगों की चर्चाओं पर गौर करें तो बिजली की समस्या को लेकर पूरा क्षेत्र बेहद परेशान है और तमाम बार मामले की शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी की जा चुकी है इसके बावजूद बिजली की कटौती व्यवस्था को लेकर किसी तरह का कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। आरोप है कि विभाग में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह मनमानी दिख रहे हैं जिनका आम जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं दिख रहा है ।चर्चा तो यहां तक कि अगर बिजली की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समस्या आने वाले चुनाव में भाजपा के लिए सर दर्द बन सकती है।




