श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर सत्संग नगर मे श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ 22 फरवरी से 1 मार्च 2022 तक

सिंगरौली मध्य प्रदेश ( अनुराग दर्शन समाचार )। कथा श्री चेतनमणि महाराज द्वारा की जा रही है साथ ही साथ श्रीश्री 108श्री कृष्णमणि जी महाराज, ब्रह्मानंद जी महाराज(भइया) व चरणदास जी महाराज शोभा को बढ़ा रहे हैं। सभी कथा का श्रवण कर अपने जीवन को सफल बना रहे हैं नित्य रामलीला वाह कथा के साथ भंडारे का भी आयोजन चल रहा है।
कृष्ण प्रणामी मंदिर का इतिहास
सन 1990 में शिवरात्रि के दिन डॉ विष्णु देव पांडे को स्वप्न हुआ कि पास के पहाड़ी में भगवान श्रीकृष्ण का वास है। जिसे उन्होंने अपने कृष्ण प्रणामी साथी उमेश मिश्रा को साझा किया उसके पश्चात से ही कृष्ण प्रणामी मंदिर का निर्माण राजेश प्रताप सिंह जी दुधमनिया एवं स्व.जागेश्वर देव पांडेय जी कपुरदेई के संरक्षण मे प्रारम्भ हुआ !
रासलीला
सन 1991 में स्वर्गीय जागेश्वर देव पांडेय जी द्वारा बाल कलाकारों जन्मेजय देव पांडेय अनुपम देव प्रियांशु देव पंकज देव, राजप्रकाश ओम गर्ग, मनीश पाठक, नितेश पाठक, दीपक पाठक आदि कलाकारो को लेकर भगवान श्री कृष्ण के अनेक लीलाओं का दुधमनिया मंदिर में हर वर्ष मंचन किया जाता रहा है !




