पटरी के दुकानदारों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं -गणेश केसरवानी

हटिया गोलघर व्यापार मंडल के द्वारा पटरी के दुकानदारों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष का किया स्वागत अभिनंदन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हटिया गोलघर व्यापार मंडल के तत्वाधान में पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के प्रांगण में पटरी के दुकानदारों को ना उजाड़ने को लेकर के एवं जलकल वृद्धि पर रोक लगवाने को लेकर के भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का पटरी के दुकानदारों के द्वारा भगवा अंग वस्त्र एवं बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया गया ।इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपस्थित सभी पटरी के दुकानदारों एवं गोलघर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पटरी के दुकानदारों को किसी भी प्रकार से अब भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।
माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नगर निगम एवं प्रशासन के अधिकारियों को सख्त आदेश दिया है कि किसी भी प्रकार से पटरी के दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था दिए अगर उनको हटाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और आगे कहा की सरकार पटरी के दुकानदारों के साथ में है । और उनके लिए महानगर के अंतर्गत वेंडिंग जोन बनाकर उन्हें स्थाई रूप से दुकान देने का कार्य कर रही है और उनके व्यवसाय हेतु ₹10000 का लोन भी कम ब्याज पर मुहैया करा रही है ।जिसके लिए नगर निगम के जोन कार्यालयों में रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है। आगे कहा कि दुकान के रजिस्ट्रेशन हेतु सरकार के द्वारा मूल्य निर्धारित किए गए हैं ।उसी मूल्य पर आप अपना रजिस्ट्रेशन शीघ्र करवा ले साथ ही उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को कहा कि पटरी के दुकानदारों के रजिस्ट्रेशन में अगर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली की जाएगी तो अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कराई जाएगी ।और इसके लिए आप सभी दुकानदार भाई भी सजग रहें और उपस्थित व्यापारियों से कहा कि जब तक जल कल विभाग के द्वारा संशोधित बिल ना आ जाए तब तक आप जलकर का भुगतान ना करें।
कार्यक्रम का संचालन संतोष अग्रहरि ने किया एवं समापन सुशील चंद्र बच्चा महाजन ने किया।
स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश केसरवानी, वरुण केसरवानी, किशोरी लाल जायसवाल ,परमानंद वर्मा, केशव शर्मा ,विश्वास श्रीवास्तव, आदि क्षेत्र के दुकानदार उपस्थित रहे।




