Latest

भाजपा नेता के खिलाफ पोस्टरबाजी में मुकदमा दर्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सूबे के मुख्यमंत्री के बयान का हवाला देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता ने शहर के चौराहे पर एक पोस्टर क्या लगाया अधिकारियों की नींद उड़ गई। सपा नेता संदीप यादव ने शनिवार को सुभाष चौराहा व अन्य जगहों पर पोस्टर लगाया, जिसमें कुछ भड़काऊ बयान व सत्ता विरोधी बातें लिखी थीं। इसकी जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस ने आपसी वैमनस्य भड़काने व अन्य धाराओं में संदीप यादव और 6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सपा नेता संदीप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुराचारियों का पोस्टर लगाने का निर्देश दिया था। प्रयागराज में भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी फरार है। वह भाजपा के बड़े नेताओं के साथ मंच पर मौजूद रहा है। इसी लिए उसका पोस्टर लगाया है। इस प्रकरण में कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि शनिवार रात श्याम प्रकाश द्विवेदी की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button