Latest

राष्ट्र उत्थान के लिए बरखंडी महादेव का किया गया अभिषेक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में निर्विघ्नं मंदिर निर्माण करुणा संक्रमण का खात्मा सेना के जवानों को आंतरिक शक्ति प्रदान करने को संकल्प को साकार करने के लिए निर्वाणी अनी अखाड़ा के अध्यक्ष श्री महंत धर्मदास की शिव साधना निरंतर जारी है । शनिवार को करेंदा स्थित बरखंडी महादेव मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया गया । पं.अयोध्या प्रसाद शास्त्री जी के आचार्यत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से रुद्राभिषेक हुआ । श्री धर्मदास जी का कहना है की सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बावजूद राम मंदिर निर्माण में विघ्न आ रहा है । ऐसी आसुरी शक्ति को खत्म करने के लिए को शिव आराधना कर रहे हैं। पूरे पुरुषोत्तम मास वह अलग अलग शिव सिद्ध मंदिरों में अभिषेक करेंगे । कार्यक्रम में उपस्थित गोपाल स्वामी सुखदेव महाराज योगीराज, किरीटी कृष्ण, कुण्डलम्, मधुरम आदि आचार्य गण मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button