Latest

रामचरितमानस भगवान राम का संपूर्ण चित्रण विराजमान है- स्वामी महेशाश्रम जी

 

नौ दिवसीय श्रीराम कथा प्रारंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री नागेश्वर महादेव मंदिर श्री दण्डी स्वामी आश्रम अरैल में आज श्री राम कथा का प्रारंभ करते हुए। कथा प्रवक्ता एवं आश्रम के संस्थापक, श्री मद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने बताया की आज प्रथम दिवस कथा के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाला गया जो श्री नागेश्वर महादेव मंदिर दण्डी स्वामी आश्रम से चल कर मां गंगा के पावन तट पर पहुच कर मां गंगा का विधिवत पूजन किया गया। उसके उपरांत श्री नागेश्वर महादेव मंदिर श्री दण्डी स्वामी आश्रम में पहुंच कर भगवान नागेश्वर महादेव का पंचोपचार पूजन कर के रामायण जी को स्थापित किया गया , प्रथम दिवस की कथा करते हुए श्री मद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने श्री रामचरितमानस की महिमा बताई कर भक्तों को आनन्दित किया , कथा में उपस्थित , आचार्य ज्ञानेश्वर जी, धनंजय स्वरुप ब्रह्मचारी, स्वामी रामाश्रम जी , अनेक दण्डी स्वामी संत समाज,एवं आनन्द शंकर तिवारी जी, नरेंद्र पाठक जी,प्रवेनन्द्र द्विवेदी जी,निशातं कौशिक जी, कृष्णदत्त जी, इत्यादि भारी संख्या में पहुच कर भक्तों ने कथा का आनन्द लिया।

Related Articles

Back to top button