Latest

उत्तर प्रदेश : मिर्जापुर के तीन शिक्षा माफ़ियाओं को भेजा जेल

इलाहाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा की शूचिता को तार-तार करने वाले तीन शिक्षा माफ़ियाओं को धर दबोचा और जेल भेज दिया। इसका खु़लासा ज़िलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने आपराहन प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया के सामने किया।


आरोपियों व बरामद नग़दी व अन्य सामानों के साथ मीडिया से रूबरू होते हुए ज़िलाधिकारी हेमंत कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 15 और 17 फ़़रवरी को ज़ि़ले में यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान प्रथम और द्वितीय पेपर का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे बोर्ड परीक्षा की गरिमा धूमिल हुई थी। जिस मामले में थाना चन्दौली पर मुअसं 47/2018 व 48/2018 धारा 4/10 परीक्षा अधिनियम के तहत मुक़दमा पंजीकृत किया गया था। इस दुस्साहसिक कार्य को अंजाम देने वाले गिरोह की धर पकड़ के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गठित की गई थी। इसकी विवेचना के क्रम में प्रकाश में आया कि केरला पब्लिक स्कूल कांजीपुर थाना सैयदराजा के अध्यापक जितेन्द्र कुमार ने मौलाना आज़ाद इंटर काॅलेज नौदर थाना बलुआ के प्रबंधक रहूल अमीन उर्फ़  मुन्ना व कोचिंग संचालक रंजन सिंह निवासी बछौली थाना बलुआ के साथ मिलकर एक नाजायज़ गिरोह बनाकर अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर वायरल किया था। अभियुक्त रंजन सिंह के मोबाइल के व्हाट्सएप चैट पर भी भौतिक विज्ञान के परीक्षा प्रश्न पत्र पाए गए। इस सम्बंध में अभियुक्तों को धारा 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 व 4/10 परीक्षा अधिनियम के अंतर्गत गिरफ़तार कर जेल भेज दिया गया।

exam up

अभियुक्तों के पास से नग़दी सहित ये सामान हुए बरामद
पेपर वायरल मामले में जेल भेजे गए अभियुक्त जितेन्द्र कुमार के पास से हस्तलिखित इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2018 भौतिक विज्ञान प्रथम व द्वितीय प्रश्न पत्र की छायाप्रति एव प्रश्नपत्र बिक्री के 1200 रूपए नगद के साथ 1 अदद सैमसंग मोबाइल, रहूल अमीन उर्फ मुन्ना के पास से हस्तलिखित इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2018 भौतिक विज्ञान प्रथम व द्वितीय प्रश्न पत्र की छायाप्रति एव प्रश्नपत्र बिक्री के 5000 रूपए नगद के साथ 2 अदद सैमसंग मोबाइल तथा रंजन सिंह के पास से हस्तलिखित इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2018 भौतिक विज्ञान प्रथम व द्वितीय प्रश्न पत्र की छायाप्रति व व्हाट्सएप चैट का विवरण एवं प्रश्नपत्र बिक्री के 2000 रूपए नगद के साथ 2 अदद सैमसंग / वीवो मोबाइल की बरामदगी हुई।

इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
उपरोक्त अभियोग के अनावरण में ज़िला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह, सकलडीहा क्षेत्राधिकारी त्रिपुरारी पांडेय, प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा आशुतोष कुमार ओझा, प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा तेज बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक चन्दौली अश्विनी कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ उप निरीक्षक चन्दौली घनश्याम मणि त्रिपाठी, कस्बा चैकी प्रभारी चन्दौली देवेन्द्र सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button