Latest

भारतीय संस्कृति और समाज, कानून और संविधान के मंशा के अनुकूल निर्णय-शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्रीमद् ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वसुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने अयोध्या विवादित ढांचा के संबंध मे न्यायालय के फैसले पर कहा यह भारतीय संस्कृति और समाज, कानून और संविधान के मंशा के अनुकूल दिया गया निर्णय है।

संपूर्ण राष्ट्र के लोगो को इसका स्वागत करना चाहिए। यह फैसला और पहले आ जाना चाहिए था । किंतु श्री राम जन्म भूमि अयोध्या के मामले मे यह मामला शीर्ष न्यायालय मे लंबित रहने के कारण ऐसा नही हो सका।

सरकार और न्यायालय की प्रबल इच्छाशक्ति के कारण यह महत्वपूर्ण निर्णय आ सका। मै इसके लिये न्यायालय को धन्यवाद देता हूँ। वास्तव मे सब काम ईश्वर द्वारा सुनिश्चित समय पर ही होता है।

स्वामी जी के प्रवक्ता ओंकारनाथ त्रिपाठी व आचार्य विपिन और मनीष जी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button