योगी सरकार में ब्राहमणों पर हो रहे अत्याचार से निराश एबीवीपी और संघ से जुड़े दो दर्जन नेताओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने बताया की कार्यकर्ताओं ने ज़िलाध्यक्ष योगेश यादव व महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की मौजूदगी में पूर्व कैबिनेट मंत्री पण्डित अभिषेक मिश्रा और लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी को भगवान परशूराम का विशाल चित्र भेंट कर स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी के युवा नेता देव बोस के नेत्रित्व में एबीवीपी के संगठन मंत्री व छात्र नेता हर्ष मिश्रा,ज़िला संयोजक आकाश पाठक,ज़िला प्रवक्ता अखिलेश मिश्र,काशी विध्यापीठ के छात्र नेता नेजीवता पण्डित,गोलू पाठक,प्रिंस पाठक,अंकित तिवारी और भाजपा से जुड़े सदस्य छात्र नेता शांतनु तिवारी के साथ अनुराग पाण्डेय,अंकुर मिश्रा,अमित त्रिपाठी,अंकित शुक्ला,शिवम द्विवेदी,पीयुष द्विवेदी,लकी त्रिपाठी,सिद्धार्थ तिवारी,हैप्पी तिवारी,विवेक पुष्कर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
वहीं भाजपा नेता प्रियान्शू मिश्रा के साथ आनंद मिश्र,अखिलेश द्विवेदी,मयंक पाण्डेय,अमित तिवारी,अभिषेक पाल,अम्बुज दूबे तथा विशाल मिश्रा के नेत्रित्व में भी सैकड़ों ब्राहमण युवाओं ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थामा।
भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में आने वाले ब्राहमणों का भगवा वस्त्र धारण किए बटूकों ने शंख की ध्वनी और फूल माला से स्वागत करने के साथ मंत्रोचार कर स्वागत समारोह को भक्ति मय कर दिया।


