Latest
मांडा पुलिस ने अवैध शराब पर कसा शिकंजा

माण्डा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है।
माण्डा पुलिस ने मंगलवार को भारी मात्रा में अवैध शराब समेत दो को गिरफ्तार करते हुए दो चार पहिया वाहन सीज किया था।
बतादें की दिघिया चौकी प्रभारी नवीन कुमार सिंह मंगलवार की रात आठ बजे के आसपास क्षेत्र में भ्रमण करने निकले थे।
इसी दरम्यान मुखबिर की सटीक सूचना पर क्षेत्र टिकरी इलाके से 210 अवैध शीशी देशी पौवा विंडीज लाइम के साथ अभियुक्त राहुल जयसवाल पुत्र सभाजीत जयसवाल को दबोच लिया, जबकि एक अभियुक्त रोहित जयसवाल पुत्र सभाजीत निवासी उपर्युक्त फरार हो गया।
वहीं गिरफ्तार अभियुक्त को आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी में उक्त प्रभारी के साथ संजय शर्मा,प्रेम प्रकाश आदि पुलिसकर्मी रहे।


