Latest

बाबरी विध्वंस के सकारात्मक परिणाम आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव पर्व

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। होटल रॉयल सिविल लाइन में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में श्रीराम जन्मभूमि बाबरी ढांचा विध्वंस मामले में सभी आरोपियों को बरी होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाजा गाजा ध्वजा एवं जय श्रीराम के उद्घोष के साथ विजय उत्सव पर्व मनाया एवं इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां मनाई।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी ने कहा कि वर्षों के बाद ही सही सत्य एवं न्याय की जीत हुई।

कार्यक्रम के संयोजक पार्षद मनोज कुशवाहा जी ने कहा कि यह जीत संपूर्ण हिंदू समाज की जीत है।

विजय उत्सव मनाने वालों में मुख्य रूप से श्री मुरारी लाल अग्रवाल रणजीत सिंह श्रीमती शशि वार्ष्णेय ,अवधेश चंद्र गुप्ता, प्रेम नारायण केसरवानी ,कुंज बिहारी मिश्रा ,वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी ,रणविजय सिंह, विजय श्रीवास्तव ,किशोरी लाल जायसवाल, दिलीप केसरवानी ,बृजेश कुमार श्रीवास्तव , विजय सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाते हुए खुशियां मनाई।

Related Articles

Back to top button