Latest

भगवान श्रीश्री राधावेणीमाधव जी का प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनाया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इस्कॉन प्रयागराज में भगवान श्री श्री राधावेणीमाधव जी का प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनाया जाएगा। इस बार उनका 18 वां प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनाया जाएगा। इस विग्रह की स्थापना सन 2003 में कार्तिक पूर्णिमा से 8वे दिन अष्टमी के दिन हुआ था। जो कि हर साल इसी तिथि अनुसार मनाया जाता है। भगवान राधावेणी माधव जी का महाभिषेक ,56भोग का अर्पण ,महाप्रसादम, नौका विहार ,श्लोक गायन, भगवान राधावेणी माधव जी का गुण गायन ,मंदिर के भक्तों द्वारा डांस और नाटिका का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की देखभाल श्रीमान आचार्य दास(मंदिर अध्यक्ष) ,श्रीमान अचिन्त्य बलाई दास(कार्यक्रम प्रभारी), श्रीमान राम लला दास ,श्रीमान अजय राम दास ,भक्त विशाल ,शाश्वत जी,गौरव मिश्रा जी ,चन्द्रमा जी, कीर्तनियास प्रयागराज सभी भक्तगण सम्मिलित हो कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने,सफल बनाने में उत्साहपूर्वक सेवा में लगे हैं। इस कॅरोना काल में सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button