आज का भविष्यफल
दिनांक 25 मई 2021 दिन मंगलवार तिथि चतुर्दशी रात में 7:25 तक दिनमान 33 घटी 27 पल रात्रि मान 35 घटी 14 पल नक्षत्र स्वाति प्रातः 4:00 बजे तक वरिया प्रातः 3:04 तक वृश्चिक राशि की चंद्रमा से प्रातः से शाम तक विशेष पर्व भगवान नरसिंह चतुर्दशी व्रत आज का दिशाशूल उत्तर दिशा की ओर संवत 20 78 शक 1943 बसंत ऋतु
*मेष*
मेष राशि के जातक के लिए हनुमान जी का दर्शन पूजन एवं व्रत आज के दिन विशेष कल्याणकारी होगा साथ में लाल वस्तु का दान एवं नए मित्र का अभ्युदय हो सकता है।
*वृष राशि*
वृष राशि के लोगों को सात प्रकार का अनाज एवं मूंग की दाल तथा गुड़ का दान विशेष कल्याणकारी होगा उत्तर दिशा की यात्रा आपके लिए शुभ नहीं है।
*वृष राशि*
वृष राशि के लोगों को सात प्रकार का अनाज एवं मूंग की दाल तथा गुड़ का दान विशेष कल्याणकारी होगा उत्तर दिशा की यात्रा आपके लिए शुभ नहीं है
*मिथुन राशी*
दांपत्य जीवन में विरोधाभास का संकेत प्राप्त हो रहा है एवं नई वस्तु का क्रय पीली लाल एवं हरा आज के लिए आपको शुभ है अधिक विश्वास नुकसानदेह होगा
*कर्क राशि*
आज के दिन सरोवर तालाब का सेवन करना एवं सूर्य को अर्घ्य दान करना तथा संत का दर्शन एवं माता पिता के सेवा आपके लिए शुभ एवं मंगलकारी होगा।
*सिंह राशि*
सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन विष्णु भगवान एवं गुरु का दर्शन तथा पीला अन्न का दान विशेष कल्याणकारी होगा रुका हुआ धन वापस आ सकता है अपरिचित पर भरोसा उचित नहीं होगा।
*कन्या राशि*
सुंदरकांड एवं बजरंग बाण का पाठ आपके लिए परिवार के साथ बैठकर सत्संग करना शुभ एवं मंगलकारी होगा इस राष्ट्र पर व्याप्त सनी उपरोक्त कार्य करने से शांत रहेगा
*तुला राशि*
गायब वस्तु एवं घर से बिछड़े किसी भी परिजन को वापसी की संभावना है तथा नए मित्रों का मिलन एवं दुष्ट जनों का साथ सदा सदा के लिए दूर हो जाएगा धैर्य पूर्वक कार्य को गति देना पड़ेगा।
*वृश्चिक राशि*
आज के दिन इस राशि में अनावश्यक दोषारोपण हो सकता है अतः शुभ कार्य किसी भी व्यक्ति के विश्वसनीय होने पर ही सहयोग प्रदान करें अन्यथा झूठा आरोप के शिकार आप हो सकते है।
*धनु राशि*
धनु राशि पर व्याप्त सनी मंगल की सुंदर दृष्टि होने के कारण आज के दिन आप पर प्रभाव नहीं डाल पाएगी परंतु माता पिता के चरणों का आशीर्वाद ग्रहण कर किसी नए कार्य का शुभारंभ शुभ होगा।
*मकर राशि*
लोहा एवं करुआ तेल काला वस्त्र काली मूंग का दान विशेष कल्याणकारी होगा हनुमान जी का दर्शन एवं बजरंग बाण का पाठ कल्याण प्रदान करेगा आज के दिन रात में भ्रमण उचित नहीं होगा।
*कुंभ राशि*
आपके द्वारा किया गया पुरुषार्थ आप को फलीभूत होगा तथा सामाजिक समृद्धि आर्थिक मजबूती एवं परिवार का विश्वास आप पर बढ़ेगा अतः आप धर्म की ओर आस्था बनाए रखें।
*मीन राशि*
अधिक तेज आवाज में बात करने से आपके अपने एवं सगे आपसे दूर अथवा आपके विरोध की योजना बना सकते हैं अतः शांत होकर प्रेम पूर्वक बात करें एवं सामंजस्य बनाकर आगे की योजना बनाएं इससे आप का कल्याण होगा।
देवराज शुक्ला( ज्योतिषाचार्य )
मोबाइल नंबर8009622328


