Latestइलाहाबाद समाचार

प्रयागराज महापौर अभिलाषा ने मलिन बस्तियों में बांटा खाद्यान्न, कहा-किसी को नहीं होगी तकलीफ

प्रयागराज। आज महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी द्वारा कोरोना महामारी के दृष्टिगत मलिन बस्ती बेल बेनीगंज मंगतना तथा चकनिरातुल में आवासीय लगभग 200 परिवारों को दाल, चावल, आटा, तेल, प्याज, आलू, मसाला, बिस्किट आदि का वितरण, ऐसे आवासी लोगों को खाद्यान्न का वितरण किया गया है जो भारत सरकार तथा राज्य सरकार की योजनाओं से सम्मिलित नहीं है।

तथा इनके पास अपना राशन कार्ड आदि नहीं है, गरीब व मजदूरी कर रहे लोग जो अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं । खाद्यान सामग्री वितरण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व संगठन के पदाधिकारी द्वारा इनका चयन कर व उनकी संख्या लेकर उसी प्रकार से उन्हें दिया जाता है ।

इस महामारी के दृष्टिगत ऐसे परिवार को वितरण जो कि भुखमरी के कगार पर है तथा उनकी सुविधा पहुंचने का अभाव है साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की ।


वितरण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद रोमा भारती, पार्षद सरस्वती देवी, पुर्व पार्षद राजेश कुशवाहा मनोज श्रीवास्तव pS मा० महापौर, मनोज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button